बेगूसराय। गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले की देश के सबसे चर्चित और विवादित नेता कन्हैया कुमार ने भर्त्सना की है।। साथ ही उन्होंने हमले में मारे गए शहीदों के प्रति श्रध्दांजलि भी व्यक्त की है।।
उन्होंने नक्सली हमले पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – “पूरा देश गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में 16 जवानों के शहीद होने पर स्तब्ध और दुखी है। इस तरह के कायराना हमले मानवता को शर्मसार करते हैं। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”




