dr. arun kumar mukesh murder

जातीय रंजिश में उलझाकर चुनावी नैया पार करना चाहती है सरकार – डॉ. अरुण कुमार

जहानाबाद लोकसभा खीजरसराय के उतरावां में मृतक मुकेश कुमार के परिजनों से मिलकर भारतीय सबलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने सवेदना व्यक्त की और हत्यारों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की नृशंस हत्या पर निकम्मी सरकार की उदासीन रवैया से इन हत्या अभियुक्तों को जातीय रंजिश में उलझाकर चुनावी नैया पार करना चाहती है। लेकिन भारतीय सबलोग पार्टी उन्हें सफल नहीं होने देगी.

गौरतलब है कि जिले के खिजरसराय थाना के उतरामा गांव में 25 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की विगत दो दिन पहले निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी.