इंग्लिश पथरा गाँव में भूमिहार समुदाय पर हुई ज्यादती का मामला अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग तक पहुँच गया है और इसकी सुनवाई 8 दिसम्बर को होगी. इस संबंध में अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार शेखर ने जानकारी देते हुए लिखा कि, “6 दिसम्बर 2016 को पटना जा रहा हूँ, 7 दिसम्बर को अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ नवादा जाना है । 8 दिसम्बर 2016 को बिहार मानवाधिकार आयोग पटना के कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है। बिहार के नवादा जिले के इंगलिश पथरा कांड के बाद हमने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी, आयोग ने जिसे बिहार मानवाधिकार आयोग पटना को स्थानांतरित कर दिया । बिहार मानवाधिकार आयोग पटना के सहायक निदेशक ने हमें 8 दिसम्बर 2016 को पूर्वाह्न 11 बजे 9, बेली रोड पटना में माननीय न्यायमूर्ति श्री मान्धाता सिंह जी के कोर्ट में सदेह उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।”






