जब तक सूरज – चाँद रहेगा, मुखिया जी का नाम रहेगा. पूरे इंडिया गेट में आज यही नारा गूँज रहा था. ब्रहामेश्वर सिंह की हत्या के विरोध में आज दिल्ली के इंडिया गेट में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था जिसमें शॉर्ट नोटिस पर ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया.

ब्रह्मेश्वर सिंह जी की हत्या से लोगों का ह्रदय भारी था,  लोग आक्रोश में थे और अपना काम – धंधा छोड़ इंडिया गेट पहुंचे थे.  लेकिन उनके चेहरे पर गुस्सा साफ़ झलक रहा था. नीतिश कुमार की हाय – हाय के बीच पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी की गयी.
तस्वीरों में विरोध प्रदर्शन :