बिहार में उच्च जातियों के संगठन रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर सिंह ‘मुखिया’ की आरा जिले में गुरुवार सुबह निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना की खबर आने के बाद सेना और सिंह से जुड़ी खबरें और विश्लेषण न्यूज़ वेब पोर्टलों पर पर छा गयी। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर तो यह दोनों शब्द टॉप टेन ट्रेंड में शामिल हो गए थे। करीब डेढ़ बजे ट्विटर पर यह ट्रेंड बना हुआ था जिनमें रणवीर सेना चौथे और ब्रह्मेश्वर सिंह छठे स्थान पर ट्रेंड कर रहे थे।
ट्रेंड देखें:
• #ICantGoOneDayWithout
•#WhatTurnsMeOff
•#SorryICantDateYou
•Ranvir Sena
•Dempo
•Brahmeshwar Singh
•Snigdha Nandipati
•BEML
•Spelling Bee
•NaMo
गूगल सर्च में जाने पर ब्रहमेश्वर सिंह मुखिया पर करीब साढे़ ग्यारह हजार परिणाम सामने आते हैं जबकि बिंग सर्च में आठ हजार परिणाम सामने आते हें। यू ट्यूब पर इस समय ब्रह्मेश्वर सिंह पर 25 वीडियो अपलोड हैं और न्यूज़ सेक्शन में तीन से कम सेकेंड में 389 परिणाम दिखाई देते हैं।




