–श्रीधर शर्मा
बिहार में भूमिहार समाज को जोड़ने के नाम पे बिगत कुछ दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से तैयार किये गए कुछ संगठन चुनाव आते अपना असली चेहरा सामने ला चुके है। दिल्ली में केजरीवाल के द्वारा राजनीत में प्रवेश करने का तरीका हिट होने के पश्चात आज बिहार में भी कुछ समाज को एकजुट करने का दावा करने बाले संगठन भी केजरीवाल के पद चिन्हों पर तेजी से बढ़ रहें है।

विगत कुछ दिनों में समाज को न्याय दिलाने के नाम पर समाज के नवयुवकों का समर्थन प्राप्त कर, एक दो आंदोलन रोड जाम लाठीचार्ज की तस्बीर और दो-चार शरीर पर पड़े पुलिस के लाठी के चिन्ह को आज खूब सोशल मीडिया पे बेचा जा रहा है। समाज को इससे अब तक कितना लाभ या हानि हुआ ये तो अभी विचार का विषय है परंतु इन आंदोलन के पुरोधा आज इसका मेहनताना समाज से माँगने को तैयार खड़े है। आज भूमिहार ब्राह्मण मंच, भूमिहार ब्रम्हर्षि मंच तथा इस तरह के अन्य संगठन जो सोशल मीडिया के माध्यम से आज जो बातें समाज मे फैला रहें है उनमें कहीं से समाज हित की बात नहीं है बल्कि सिर्फ और सिर्फ समाज के बचे एक-दो नेताओं पर दिन रात प्रहार कर अपने लक्ष्य के विपरीत समाज को कमजोर करने की कोशिश कर रहें हैं।
आज जहानाबाद की ही अगर बात करें तो अपने समाज के ही लोग निवर्तमान सांसद अरुण कुमार पे सवाल खड़े करने में लगे हैं।क्या इन्हें इस बात की तनिक भी चिंता है की वहाँ राजद से कौन कैंडिडेट है और उसे कैसे हराना है,और अगर गलती से भी वो जहानाबाद से चुनाव जीतता है तो समाज पर उसका क्या प्रभाव पडेगा। आज समाज को जोड़ने के नाम पर बनें इन संगठनों के द्वारा ब्रह्मेश्वर मुखिया , जय परशुराम का नाम लेकर राजनीति में जगह बनाने का प्रयास जारी है।
ब्रह्मेश्वर मुखीया का नाम लेने वालों को सोचना चाहिए की मुखिया जी से ज्यादा आपने समाज के लिए त्याग नहीं किया है। क्या मुखिया जी चुनाव लड़ने के लिए ही समाज को जोड़ा था?
आज इन संगठनों का असली चेहरा समाज के सामने है आज इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रवक्ता तक केजरीवाल फार्मूला के आधार पर संसद पहुँचने को आतुर हो गए हैं और समाज से मजदुरी माँगने को तैयार है।अतः मैं ऐसे समाज सुधारकों से पुनः अनुरोध करना चाहता हूँ की समाज का विरोध करना बंद करें और हर हाल में इस लोकसभा में भूमिहार बहुल इलाकों में जहानाबाद में अरुण कुमार, नवादा में चंदन कुमार, बेगुसराय में गिरिराज सिंह जैसे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करें।
धन्यवाद




