मोकामा विधायक अनंत सिंह की हत्या की एक और साजिश नाकाम हो गयी है। इस मामले में मुख्तार अंसारी के गुर्गों का नाम सामने आ रहा है।खबरों के मुताबिक अनंत सिंह की हत्या की सुपारी उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गुर्गों को दी गई थी. इस बात का खुलासा शनिवार को पटना पुलिस के हत्थे चढ़े एक अपराधी ने दी है. 

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हुए शख्स मोनू ने बताया कि शूटर है. उसने बताया कि उसका बड़ा सोनू उत्तर प्रदेश माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का शागिर्द है. उसने कबूल किया कि उसके भाई ने मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की हत्या की सुपारी ले रखी है. हालांकि पुलिस अभी नहीं पता लगा पाई है कि ये सुपारी इन दोनों भाइयों को किसने दी है. 

मोनू ने कबूल किया है कि विधायक अनंत सिंह की हत्या की पूरी प्लानिंग तैयार थी. उसने बताया कि अनंत सिंह पुशओं के प्रेमी हैं, खासकर घोड़ों के. इसी वजह से अनंत सिंह हर साल सोनपुर मेले में जाते हैं. प्लानिंग के मुताबिक अनंत सिंह को इसी सोनपुर मेले में मार गिराने की तैयारी थी.