जब तक सूरज – चाँद रहेगा, मुखिया जी का नाम रहेगा. पूरे इंडिया गेट में आज यही नारा गूँज रहा था. ब्रहामेश्वर सिंह की हत्या के विरोध में आज दिल्ली के इंडिया गेट में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया था जिसमें शॉर्ट नोटिस पर ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया.



