प्रेस विज्ञप्ति- 
केंद्र सरकार द्वारा आरक्षण की समीक्षा की कोशिस नहीं करने को लेकर सामान्य वर्ग तथा आरक्षित वंचित वर्ग के लोगो में भारी आक्रोश है।विभिन्न आरक्षण विरोधी संगठनों के नेताओं ने आज दिल्ली में पदमश्री माननीय सांसद डॉ सी पी ठाकुर के आवास पर मीटिंग करके इस बारे मे अपनी चिंता व्यक्त की और आरक्षण विरोधी आंदोलन चलाने तथा आगे की रणनीति बनाई जिसमें आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने तथा खत्म हुये प्रमोशन में आरक्षण को सभी विभागों में लागू नहीं करने को लेकर सरकार से मांग रखी गई। 

आरक्षण विरोधी आंदोलन करने वाले सभी नेता  ने कहा कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद पूर्व मंत्री डॉक्टर सीपी ठाकुर जी का हम सब  स्वागत करते है आज पूरे भारत मे आरक्षण से शोषित और वंचित समाज एक साथ विरोध कर रहे है क्योंकि जिसको सही मायने में आरक्षण की  जरूरत थी उसको आरक्षण का लाभ नही मिला अगर सरकार आरक्षण की समीक्षा नहीं करती है तो यह जेनेरल वर्ग के लोगो की पीठ मे छुरा घोपने जैसा होगा  क्योंकि इन लोगो ने बीजेपी को भारी मतों से केन्द्र और विभिन्न राज्यो में जिताया। आरक्षण समर्थक सभी पार्टीयो  का यह कदम इन सभी लोगो के साथ विश्वाशघात होगा। यह कदम न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि 2019 के चुनाव मे आरक्षण समर्थक सभी  पार्टी  का हार का कारण बनेगा। 

उन्होंने कहा कि अब 21वीं सदी मे आरक्षण अमानवीय और अतार्किक है क्योंकि इससे देश की आर्थिक तरक्की प्रभावित होगी। बीजेपी सरकार को भूलना नहीं चाहिए की 2004 के चुनाव मे वाजपेयी जी की यही गलती उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बनी थी क्योंकि उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रमोशन मे आरक्षण खत्म करने के बावजूद संविधान संसोधन करके उसको दोबारा लागू किया था। उन्होंने सरकार से अपील की कि सरकार कोर्ट के फैसलो का सम्मान करते हुए प्रमोशन में आरक्षण को लागू ना करे और संपूर्ण आरक्षण को भी खत्म करके उसकी जगह पढाई और स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दे। ऐसा करने से कमजोर वर्ग के लोगो को सहायता भी मिल जायेगी और मेरिट का भी सम्मान होगा। उन्होंने आरक्षण को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी की अगर आरक्षण की समीक्षा की दिशा मे सरकार आगे नहीं बढ़ती है तो देश के हज़ारों आरक्षण विरोधी संगठनों से मिलकर न केवल आन्दोलन शुरू किया जायेगा बल्कि  आरक्षण समर्थक सभी पार्टी को 2019 मे हराने के लिए देश भर मे अभियान चलाया जायेगा इस मीटिंग मे शामील दिल्ली के अनिल कुमार सिंह ,राजीव कुमार सिंह, शैलेंद्र आजाद ,अमरिश सिंह ,पंकज शर्मा ,अमित किशोर सिंह , विवेक आचर्या , साकेत बिहारी ,उत्तम शर्मा,राजकपुर सिंह, अभिषेक कुमार ,जियौल खान , पवन जी , अनमोल जी यसवंत जी संग सैकड़ों आरक्षण विरोधी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।  

प्रेस विज्ञप्ति