सौरभ सिंह –
महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास से ही नव भारत का निर्माण संभव है। इसके लिए सरकार और समाज को मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे।ये उक्त बातें वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कल मोकामा में आयोजित महिला बटालियन आरती कुमारी के सम्मान समारोह में कही। श्री ललन सिंह जी ने कहा कि सेना में जाने वाले युवतियों के ऊपर अपना समाज कुछ नकारात्मक भाव रखते है।जिससे महिला सशक्तिकरण के बीज को अंकुरित होने से पहले नष्ट हो जाते है।
●साहस का अदभुत परिचय
आरती ने जिस साहस का परिचय राजपथ पर मानचित्र ,बंदूक और बुल्लेट के साथ दिया वो अतुलनीय था।चुकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी राजपथ का परेड अपने कार्यक्रम के वजह से तो नहीं देख सके लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पुनः इस पूरे करतब को देखने को मिला।
●पुष्प गुच्छ,अंगवस्त्र एवम चादर से किया गया सम्मान
दिल्ली के राजपथ पर बीएसएफ के सीमा भवानी दस्ते की परेड में में शामिल मोकामा की बेटी को ललन सिंह जी के द्वारा बुके,अंगवस्त्र और चादर देकर आरती को सम्मानित किया गया।ललन सिंह जी ने कहा कि ,आगे भी महिला सशक्तिकरण के खातिर इस तरह के समारोह का आयोजन निर्धारित तैयारी के साथ किया जाएगा।




