पटना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ दानापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है. मामला ज़मीन पर कब्जे को लेकर है. बुधवार को पटना व्यवहार न्यायालय के आदेश के बाद गिरिराज सिंह पर दानापुर थाने में (कांड संख्या 54/ 2018) मामला दर्ज किया गया. गिरिराज सिंह के ऊपर आरोप है कि उन्होंने दो एकड़ 56 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा 3 सीओ सहित 33 लोगों के खिलाफ दानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज मामले में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम की धारा भी जोड़ी गई है. राम नारायण प्रसाद के परिवाद पत्र पर सुनवाई के बाद पटना अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश-2 सह विशेष न्यायाधीश एसटी/एससी के न्यायालय ने जांच का आदेश दिया था. राम नारायण प्रसाद दानापुर के आसोपुर गांव के निवासी हैं. हालांकि गिरिराज सिंह पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है, न ही यह बताया गया है कि मंत्री ने जमीन को खरीदा या बेचा.

Community Journalism With Courage