प्रेस विज्ञप्ति –
मेरे परम आत्मीय !
ब्रह्मर्षि कुल मार्तण्ड श्रीमद् परमहंस परिब्राजकाचार्य ब्रह्मलीन दण्डी स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्य तिथि उनके जन्मस्थली ग्राम देवा, जनपद -गाजीपुर में दिनांक 26 जून 2017 को दण्डी स्वामी अनन्तानंद सरस्वती पीठाधीश्वर राजगुरू मठ ,शिवाला घाट, वाराणसी के परम पावन सानिध्य व संरक्षण तथा पुर्वांचल भूमिहार ब्राह्मण समाज वाराणसी के तत्वावधान में मनाई जायेगी।
उक्त अवसर पर स्वामी जी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये आप सभी ब्रह्मर्षि वंधुवों की उपस्थिति एकांत प्रार्थनीय है। आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आप की भारी संख्या में उपस्थिति आयोजन को सफल एवं सार्थक सिद्ध करने में समर्थ होगी।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन में आप सभी ब्रह्मर्षि वंधुवों से तन,मन,धन से अधिकाधिक सहयोगअपेक्षित है। महापरिनिर्वाण व ब्रह्मलीन तिथि••••25 जून सन् 1950 ईस्वी जय भगवानपरशुराम जी जय ब्रह्मर्षि हृदय से आभारी
राम प्रवेश राय
मीडिया प्रभारी पुर्वांचल भूमिहार ब्राह्मण समाज ,
वाराणसी
Community Journalism With Courage



