कहते हैं ना कि पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं और उम्र उपलब्धियों का मोहताज नहीं होता. कल आपको 18 वर्ष की बिटिया की सूचना दी थी कि कैसे वो इतनी कम उम्र में ही इसरो की वैज्ञानिक बन गयी. आज हम एक युवा की कहानी बता रहे हैं जो खुद कहानी लिख रहा है. जी हम बात कर रहे हैं झारखंड निवासी आदर्श नयन के बारे में. 
18 साल के इस युवा ने अंग्रेजी उपन्यास ‘The Trodden LIfe’ लिखा है जो आज अमेजन और क्राफ्टी पर एक साथ रिलीज हो रही है. उपन्यास की कहानी एक युवा के प्यार-तकरार, चुनौतियों और तमाम अंतर्द्वंद पर आधारित है. इस अंतर्द्वंद और संघर्ष में वह ड्रग्स लेने लगता है. फिर क्या होता है इसके लिए उपन्यास पढना होगा. 
बहरहाल आदर्श नयन के बारे में बता दे कि वे बीबीए (Bachelors of business administration) के छात्र हैं और यह उनका पहला उपन्यास है. वे मूलतः रांची(झारखंड) के रहने वाले हैं और उनकी आरम्भिक शिक्षा-दीक्षा भी वही हुई है. संपर्क – Email:- anayan001@icloud.com , www.facebook.com/TheTroddenLIFE

Community Journalism With Courage