कोरोनावायरस मानव जाति के लिए चुनौती बन गया है. पूरा विश्व आज इसकी चपेट में है. भारत में भी यह तेजी से अपने पांव पसार रहा है. हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कौन कब इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ जाए कहना मुश्किल है. लेकिन हमारे समाज में ऐसे कई योद्धा हैं जिन्होंने कोरोनावायरस को हराकर जिंदगी की रेस को जीता है. ऐसे ही एक शख्स राहुल कुमार हैं जिन्हें कोरोना संक्रमण हुआ, लेकिन अपनी मानसिक और शारीरिक दृढ़ता की बदौलत उन्होंने इस बीमारी को हराकर ये साबित कर दिया कि यदि मानसिक रूप से दृढ़ हैं तो बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी आप निकल सकते हैं. देखिये उनका पूरा वीडियो –
( यह भी पढ़े – कोरोना वायरस के बारे में कितना जानते हैं आप और क्या जानना है जरूरी! )
कोरोना को हराने वाले योद्धा राहुल कुमार की कहानी खुद उनकी ज़ुबानी ( पार्ट-2)
कोरोना को हराने वाले योद्धा राहुल कुमार की कहानी खुद उनकी ज़ुबानी (पार्ट-1)



