जहानाबाद। भारतीय लोकतंत्र का जैसा ढांचा है, उसमें ये कहना मुश्किल है कि अंततः जीत किसकी होगी। लेकिन लोगों का मूड देखकर एक अंदाजा तो मिल ही जाता है। जहानाबाद में डॉ. अरुण कुमार के पक्ष में आजकल ऐसी ही हवा चल रही है। एनडीए और महागठबंधन से सीट न मिलने पर जो लोग अरुण कुमार को रेस से बाहर मान रहे थे, उनके लिए नीचे दिया गया वीडियो चिंता बढ़ाने वाला है। डॉ. अरुण कुमार को सर्व समाज का समर्थन तो हासिल ही है और अब उसमें युवा जोश भी शामिल हो गया और उनके पक्ष में जमकर नारा लगा रहे हैं और पूरा जहानाबाद जय अरुण, तय अरुण के नारों से गूंज रहा है। देखिए वीडियो।