Dr Arun Kumar

Breaking News : सियासत के गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जहानाबाद के वर्तमान सांसद डॉ. अरुण कुमार अबकी नवादा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन वे निर्दलीय लड़ेंगे या महागठबंधन के किसी दल की तरफ से इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

गौरतलब है कि नवादा सीट पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ। यहां के वर्तमान सांसद भाजपा के गिरिराज सिंह है। उन्हें इस बार नवादा की बजाए बेगूसराय का टिकट दिया गया है। इससे वे नाराज चल रहे हैं। ये सीट इस बार लोजपा के खाते में गयी है।