Bhumihar Leaders

-अखिलेश कुमार 

जिस समाज का पूर्वकालिक इतिहास राष्ट्र प्रेम, समाज प्रेम रहा हो, जिस समाज ने चाणक्य जैसे गुरु और मार्गदर्शक भारत भूमि को दिया हो  जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन भारत के अखण्डिता के लिए समर्पित कर दिया हो, जिस परशुराम समाज को रामधारी सिंह “दिनकर”, डॉ श्री कृष्णा सिंह, सहजानंद सरस्वती जैसे अनेको पुष्प से सुशोभित होने का सौभाग्य प्राप्त हो, जिन्होंने अपने राष्ट्र प्रेम की धमक से पुरे देश को गौरवान्वित किया हो, आज वह  समाज अपनी रानजीतिक अस्तित्व बचाने  में लगा हुआ है। ये अत्यंत ही दुखद बात है। आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ दूसरी भी पार्टी इस समृद्ध समाज को उसका उचित भागीदारी  देने को तैयार नहीं है। आज़ादी के इतने बर्षो के बाद भी ऐसा समाज अपनी राजनीतिक धुरी बचाने और ढूंढ़ने में लगा हुआ है। इसके अनेको कारण हैं जिसप पर  चर्चा समाज को करना होगा और एक मुख्य धारा में आ अपनी राजनैतिक और सामाजिक हैसियत बतानी होगी । हमारे समाज के पूजनीय मुखिया जी जैसे ही हमारे समाज की स्मिता की रक्षा की आज जरुरत है।  ज़रूरत है  डॉ श्री कृष्णा सिंह जैसे समाज की लिए समर्पित व्यक्ति की जो समाज को राजनीतिक दृष्टिकोण से मजबूत करे।

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बोलती है वो देश भक्त की पार्टी है। सिर्फ देश भक्त को टिकट देती है। वो नेशन फर्स्ट पे काम करती है। फिर तो आपके समाज को एक टिकट दे वो आपके देश भक्ति पे सवाल उठा रहा है। कही ना कही  हमें इनसे ये प्रश्न पूछना ही होगा और इनको ये बताना होगा की आज आप जो देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दंभ भर रहे है। उसमे इस समाज का अथक योगदान है। ये समाज आपके साथ तब से है जब आप सदन में 2-3 सदस्यों वाली पार्टी थे। इस परशुराम वंश के अनेको विभूति ने इस दल को अपनी मेंहनत और अपनी कार्यशैली से सिंचित कर आज आपको देश की सबसे बड़ी पार्टी बनायीं है।
आज जरुरत है “एक समाज एक आवाज” की नारा को बुलंद करने की । आज जरूरत है अपने समाज के नेताओ को आत्ममंथन करने की, समाज की लिए समर्पण भाव से काम करने की। जरुरत है समाज के युवाओ को सम्पूर्ण समाज को साथ ले कर समाज को नेतृत्व करने की।

“एक समाज एक आवाज” की नारा बुलंद करें और अभी से 2020 और 2024 की तैयारी में लग जाए। 2019 की इलेक्शन में समाज निर्माण नहीं तो एक ससक्त राष्ट्र निर्माण की लिए वोट करें और साथ में आज जरुरत है देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल को ये संदेश देने की की आप इस समाज के साथ नहीं देंगे तो यह समाज भी दूसरा बिकल्प ढूंढ़ने को तैयार है। इसलिये ही समाज के नेता आप चाहे जिस भी राजनीतिक दल में हो समाज के मुद्दों पर सब एक आवाज़ बनिये  यह आपके लिए भी करो या मरो वाली स्थिति है । समाज भी आज आपलोग के हरेक क्रिया को बहुत ग़ौर से देख रहा है और आपके साथ खड़ा है ।

जय परशुराम !! जय भूमिहार-ब्राह्मण समाज

1 COMMENT

Comments are closed.