![]() |
| वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय को श्रद्धांजलि देते मनोज सिन्हा |
वरिष्ठ साहित्यकार विवेकी राय का आज तडके निधन हो गया. उनके निधन से साहित्यिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फ़ैल गयी और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. इसी कड़ी में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी बनारस पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की. उनका आना ऐसे समय में हुआ जब कानपुर रेल दुर्घटना की वजह से रेल मंत्रालय में हड़कंप मचा हुआ है.
मनोज सिन्हा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा – हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार डाक्टर विवेक़ी राय जी हमारे बीच नहीं रहें . ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुःख की घड़ी में परिवारजन को शक्ति दें . ॐ शांति..




