दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि सरकार ने सैटेलाइट फोन सेवाएं देने पर किसी तरह का अंकुश नहीं लगाया है और कोई भी इकाई देश में इसका परिचालन शुरू कर सकती है। किसी पर कोई रोक नहीं है, यह सभी के लिए खुला है। जिसकी इस क्षेत्र में रुची है वह आगे आ सकते हैं।यह और बात है कि सेवा प्रदाता को देश में सेटेलाइट फोन गेट-वे बनाना होगा ताकि सुरक्षा एजेंसियां जरूरत पड़ने पर कानूनी तरीके से नेटवर्क में कॉलों को इंटरसेप्ट कर सकें।
Community Journalism With Courage



