मऊ- राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण महासंघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन एसआर प्लाजा भुजौटी में मनाया गया। इस दौरान स्वजातीय बंधुओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति एकजुट होने पर बल दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रवीण राय ने सरकार से आरक्षण को समाप्त करने की मांग किया। राघवेन्द्र राय शर्मा ने भूमिहारों को अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए स्व. कल्पनाथ राय जी के द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। कार्यक्रम को अन्य जनपदों से आये भूमिहार समाज के लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भागवत राय ने समाज में व्याप्त बुराइयों से समाज को सचेत किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहरोज योगेश राय , रामाशीष राय, सुमित राय, आनंद राय ,मनीष राय , पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, अजीत राय रामाश्रय राय पूर्व प्रधान अभिषेक राय विकास राय बृजेश राय विवेक राय भूपत राय पूर्व प्रधान प्रधान कसारी संतोष राय प्रधान अमर हट प्रदुमन राय प्रधान ओज राय, दिवाकर राय आदि उपस्थित रहे। (हिन्दुस्तान से साभार)
Community Journalism With Courage



