रामजन्म भूमि मामले में जल्दी सुनवाई से उच्चतम न्यायालय का इंकार
नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने आज रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में जल्दी सुनवाई से इंकार कर दिया. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक याचिका दायर की थी.उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई करते हुए स्वामी की जल्दी सुनवाई की याचिका से इन्कार करते हुए उन्हें पक्षकार न मानने के साथ ही समय की कमी बताते हुए जल्द सुनवाई के अनुरोध से इन्कार कर दिया .न्यायालय में सुनवाई के दौरान इस मामले के पक्षकारों की दलील थी कि स्वामी इस मुकदमें में पक्ष नहीं है, न्यायालय ने स्वामी से कहा कि हमें अापने यह जानकारी नहीं दी कि आप मुख्य मुकदमे में पक्ष नहीं है.


