बिहार के सांसदों के संसद में ट्रैक रिकॉर्ड पर दैनिक जागरण ने एक रिपोर्ट पेश की है. उस रिपोर्ट में बिहार के 40 सांसदों का लेखा-जोखा है. मसलन संसद में कितने दिन आए, कितनी बहस में शामिल हुए और कितने प्रश्न पूछे. इस कसौटी पर बिहार के कई सांसदों का रिकॉर्ड बेहद खराब है. आश्चर्य की बात है कि उनमें से एक गिरिराज सिंह भी हैं.

गिरिराज सिंह नवादा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे हैं और काफी मुखर हैं. लेकिन संसद में सवाल पूछने के मामले में उनका ट्रैक कुछ अच्छा नहीं. वैसे तो सदन में इनकी उपस्थिति 85% है लेकिन अबतक इन्होंने एक भी बहस में भाग नहीं लिया है और मात्र 5 सवाल पूछे हैं. यह वाकई में चौकाने वाला आंकड़ा है कि मीडिया में इतने सवाल खड़े करने वाले गिरिराज सिंह सदन में सवाल पूछने से क्यों चूक गए?

इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता ‘प्रिय रंजन’ कहते हैं – “इस बात पर मेरी तरफ से कुछ बात रखने का प्रयास करता हूँ, उसमें सबसे पहले तो ये सरकार के मंत्री हैं और अपने मंत्रालय के सभी सवालों का संतुलित जवाब देते हैं, दूसरे अगर आप मेरी बात माने तो सरकार में मंत्री होने के नाते सरकार से सीधे सवाल नहीं कर सकते हैं, हां व्यस्तता के बावजूद भी ८५ प्रतिशत उपस्थिति ये दर्शाता है की वो क्रियाशील रहते हैं और जहाँ तक उनके क्षेत्र की समस्याओं पर सवाल की बात है तो वो अपने ताकत के हिसाब से विकास में लगे हैं”

बहरहाल दैनिक जागरण के सौजन्य से बिहार के सांसदों का पूरा रिपोर्ट कार्ड देखिये – 

 बिहार के सांसदों का 16 वीं लोकसभा का ट्रैक रिकार्ड : 

1-जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार अरूण कुमार को संसद में भेजा है।सदन में इनकी उपस्थिति 84 प्रतिशत है। इन्होंने कुल 48 बहस में हिस्सा लिया है और 56 सवाल पूछे हैं। 
2-अजय निषाद को बिहार के मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने चुनकर संसद में भेजा है। ये भाजपा पार्टी के हैं। अगर इनके संसद में उपस्थिति की बात करें तो इनका रिकार्ड काफी अच्छा है। सदन में इनकी उपस्थिति 97 प्रतिशत है। इन्होंसने कुल 17 बहस में हिस्सा लिया है और अभी तक इन्होंने 156 सवाल पूछे हैं. 
3-बक्सर की जनता ने भाजपा उम्मीदवार अश्विनी कुमार चौबे को भारी मतों से जिताकर संसद में भेजने का काम किया। सदन में इनकी उपस्थिति 93 प्रतिशत है। इन्होंने अब तक कुल 168 बहस में भाग लिया है और 134 सवाल पूछे हैं। 
4-किशनगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी के अशराउल हक मोहम्मद को अपना प्रतिनिधि चुनकर सदन में भेजा है। इनकी उपस्थिति 89 प्रतिशत है। इन्होंने 11 बहस में हिस्सा लिया है और मात्र 1 सवाल पूछे हैं। 
5-झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने भाजप पार्टी बिरेंद्र कुमार चौधरी को संसद में भेजने का काम किया। इनकी उपस्थिति 96 प्रतिशत है। इन्होंने कुल 31 बहस में हिस्सा लिया है और 32 सवाल पूछे हैं। 
6-सासाराम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी से छेदी पासवान संसद पहुंचे हैं। सदन में इनकी उपस्थिति 93 प्रतिशत है। इन्हों ने कुल 36 बहस में भाग लिया है और 41 सवाल पूछे हैं। 
7-बिहार के जमुई से लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान सांसद हैं। सदन में इनकी उपस्थिति 98 प्रतिशत रही है। इन्होंंने कुल 15 बहस में भाग लिया है और 77 सवाल पूछे हैं। 
8-बेगूसराय से भाजपा पार्टी से डा. भोला सिंह संसद पहुंचे हैं। सदन में इनकी उपस्थिति 88 प्रतिशत है। इन्होंने 23 बहस में भाग लिया है और 252 सवाल पूछे हैं। 
9-बिहार के नवादा से भाजपा के सांसद हैं गिरिराज सिंह। सदन में इनकी उपस्थिति 85 प्रतिशत है। इन्होंने एक भी बहस में भाग नहीं लिया है और मात्र 5 सवाल पूछे हैं। 
10-गया से भाजपा के सांसद हैं हरि मांझी। सदन में इनकी उपस्थिति 98 प्रतिशत रही है। इन्होंने कुल 14 बहस में भाग लिया है और 144 सवाल पूछे हैं। 
11-मधुबनी से भाजपा सांसद हैं हुकुमदेव नारायण सिंह। सदन में इनकी उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है। इन्होंने कुल 34 बहस में भाग लिया है और 31 सवाल पूछे हैं। 
12-बांका से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद हैं जय प्रकाश नारायण यादव। सदन में इनकी उपस्थिति 86 प्रतिशत रही है। इन्हों ने 144 बहस में भाग लिया है और 126 सवाल पूछे हैं। 
13-गोपालगंज से भाजपा के सांसद हैं जनक राम। सदन में इनकी उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है। इन्होंने कुल 13 बहस में भाग लिया है और 79 सवाल पूछे हैं। 
14-महाराजगंज से भाजपा के सांसद हैं जनार्दन सिंह सिग्रिवाल। सदन में इनकी उपस्थिति 94 प्रतिशत रही है। 61 बहस में इन्होंने भाग लिया है और 303 सवाल पूछे हैं। 
15-नालंदा से जदयू के सांसद हैं कौशलेंद्र कुमार। सदन में इनकी उपस्थिति 96 प्रतिशत रही है। इन्होंने 170 बहस में भाग लिया है और 270 सवाल पूछे हैं। 
16-दरभंगा से भाजपा के सांसद हैं कीर्ति आजाद। सदन में इनकी उपस्थिति 96 प्रतिशत रही है। इन्होंने 24 बहस में भाग लिया है और 316 सवाल पूछे हैं। 
17-खगडि़या से लोजपा के सांसद हैं महबूब अली कैसर। सदन में इनकी उपस्थिति 88 प्रतिशत रही है। इन्होंंने 2 बहस में भाग लिया है और 2 सवाल पूछे हैं। 
18-उजियारपुर से भाजपा के सांसद हैं नित्यानंद राय। सदन में इनकी उपस्थिति 66 प्रतिशत रही है। इन्होंने 5 बहस में भाग लिया है और 141 सवाल पूछे हैं। 
19-सिवान से भाजपा के सांसद हैं ओम प्रकाश यादव। सदन में इनकी उपस्थिति 80 प्रतिशत रही है। इन्होंदने 31 बहस में भाग लिया है और 269 सवाल पूछे हैं। 
20-आरा से भाजपा के सांसद हैं राज कुमार सिंह। सदन में इनकी उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है। इन्होंने 18 बहस में भाग लिया है और 45 सवाल पूछे हैं। 
21-मधेपुरा से राजद के सांसद हैं राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव। फिलहाल ये जन अधिकार पार्टी के संरक्षक बने हुए हैं। सदन में इनकी उपस्थिति 73 प्रतिशत रही है। इन्होंने 170 बहस में भाग लिया है और 249 सवाल पूछे हैं। 
22-सारण से भाजपा के सांसद हैं राजी प्रताप रूडी। सदन में इनकी उपस्थिति 85 प्रतिशत रही है। इन्होंने 9 बहस में भाग लिया है और 36 सवाल पूछे हैं। 
23-समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद हैं रामचंद्र पासवान। सदन में इनकी उपस्थिति 78 प्रतिशत रही है। इन्होंने 2 बहस में भाग लिया है और 3 सवाल पूछे हैं। 
24-पाटलिपुत्रा से भाजपा के सांसद हैं रामकृपाल यादव। सदन में इनकी उपस्थिति 91 प्रतिशत रही है। इन्होंने 19 बहस में भाग लिया है और मात्र 1 सवाल पूछे हैं। 
25-सीतामढ़ी से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सांसद हैं राम कुमार शर्मा। सदन में इनकी उपस्थिति 92 प्रतिशत रही है। इन्होंने 15 बहस में भाग लिया है और 117 सवाल पूछे हैं। 
26-शिवहर से भाजपा की सांसद हैं रमा देवी। सदन में इनकी उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है। इन्होंने 98 बहस में भाग लिया है और 405 सवाल पूछे हैं। 
27-वैशाली से लोजपा के सांसद हैं राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह। सदन में इनकी उपस्थिति 64 प्रतिशत रही है। इन्होंने 14 बहस में भाग लिया है और 185 सवाल पूछे हैं। 
28-सुपौल से कांग्रेस की सांसद हैं रंजीता रंजन। सदन में इनकी उपस्थिति 91 प्रतिशत रही है। इन्होंने 72 बहस में भाग लिया है और 202 सवाल पूछे हैं। 
29-पश्चिमी चंपारण से भाजपा के सांसद हैं संजय जायसवाल। सदन में इनकी उपस्थिति 88 प्रतिशत रही है। इन्होंने 70 बहस में भाग लिया है और 239 सवाल पूछे हैं। 
30-पूर्णिया से जदयू के सांसद हैं संतोष कुमार। सदन में इनकी उपस्थिति 66 प्रतिशत रही है। इन्होंयने 22 बहस में भाग लिया है और 63 सवाल पूछे हैं। 
31-वाल्मिकी नगर से भाजपा के सांसद हैं सतीश चंद्र दूबे। सदन में इनकी उपस्थिति 89 प्रतिशत रही है। इन्होंने 29 बहस में भाग लिया है और 135 सवाल पूछे हैं। 
32-भागलपुर से राजद के सांसद हैं शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल। सदन में इनकी उपस्थिति 82 प्रतिशत रही है। इन्होंने 44 बहस में भाग लिया है और 56 सवाल पूछे हैं। 
33-पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा‍। सदन में इनकी उपस्थिति 70 प्रतिशत रही है। इन्हों ने न ताे एक भी बहस में भाग लिया है और न हीं कोई सवाल पूछे हैं। 
34-औरंगाबाद से भाजपा के सांसद हैं सुशील कुमार सिंह। सदन में इनकी उपस्थिति 88 प्रतिशत रही है। इन्होंने 61 बहस में भाग लिया है और 308 सवाल पूछे हैं। 
35-कटिहार से राकंपा के सांसद है तारिक अनवर। सदन में इनकी उपस्थिति 90 प्रतिशत रही है। इन्होंने 33 बहस में भाग लिया है और 100 सवाल पूछे हैं। 
36-अररिया से राजद के सांसद हैं तसलीमुद्दीन। सदन में इनकी उपस्थिति 79 प्रतिशत रही है। इन्होंने एक भी बहस में भाग नहीं लिया है। सिर्फ 2 सवाल पूछे हैं। 
37-मुंगेर से लोजपा की सांसद हैं वीणा देवी। सदन में इनकी उपस्थिति 92 प्रतिशत रही है। इन्होंने 23 बहस में भाग लिया है और 149 सवाल पूछे हैं।

Community Journalism With Courage