मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में स्वरोजगार और करियर काउंसिलिंग का एक दिन का वर्कशॉप
महान शिक्षाविद बाबू लंगट सिंह की याद में हाल ही में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया था. उसी की अगली कड़ी के रूप में आज मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में स्वरोजगार और करियर काउंसिलिंग का एक दिन का वर्कशॉप रखा गया है. कॉलेज के विश्वविद्यालय सीनेट हाल में शैक्षणिक परामर्श और स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इस वर्कशॉप में देश के अलग-अलग कोने से आये प्रोफेशनल अपना ज्ञान बांटेंगे.




