भूमंत्र के आह्वाहन को स्वीकार कर इंडिया गेट पहुंचे निशांत सिंह, युवाओं ने बाबा ब्रह्मेश्वर को श्रद्धांजली देकर पेश की मिसाल
दिल्ली. किसी भी समाज का भविष्य नयी पीढ़ी पर निर्भर करता है. यदि नयी पीढ़ी अपनी विरासत को लेकर सजग है तो समझिये समाज का भविष्य सुरक्षित है. इसी भरोसे को भूमंत्र ग्रुप के युवा सदस्य निशांत सिंह ने कायम रखा है. दरअसल 1जून को बाबा ब्रह्मेश्वर की याद में दिल्ली में जब कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया तो भूमंत्र के आह्वाहन पर 15वर्षीय निशांत सामने आए और इंडिया गेट पहुंचकर ब्रह्मेश्वर मुखिया को अनोखे अंदाज़ में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका साथ कई दूसरे युवाओं ने भी दिया. उनके इसी पहल को सम्मानित करने के उद्देश्य से रविवार 6अगस्त को ब्रहमेश्वर मुखिया की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.यह सम्मान अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के अध्यक्ष इंदुभूषण सिंह और चंदन कुमार सिंह ने दिया. कार्यक्रम का आयोजन ‘अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन’ ने किया था.इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन विनोद आनंद और बाल्मीकि कुमार ने किया जबकि अध्यक्षता चंदन कुमार सिंह ने किया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अंकुर त्यागी और संजीव त्यागी भी रहे.









