दुखद खबर. बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश कुमार पांडेय गाजियाबाद में मृत पाए गए. प्रथम दृष्टया में ये आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. शव गुरुवार शाम गाजियाबाद स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर कोटगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला.गौरतलब है कि उन्होंने 4 अगस्त को ही बक्सर जिले के डीएम का पदभार संभाला था. जिलाधिकारी के रूप में यह उनकी पहली नियुक्ति थी. वे 2012 बैच के आईएएस अफसर थे. ख़बरों के मुताबिक़ उनकी जेब से एक सुसाईड नोट भी निकला है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.शुक्रवार को उनकी शव का पोस्टमार्टम होगा. (एजेंसी)
Community Journalism With Courage


