भगवान श्री परशुराम सर्वब्राह्म समाज समिति एवं सुखवाल समाज के तत्वावधान में निम्बार्क महाविद्यालय के सभागार में भगवान परशुराम की पुस्तक का विमोचन भानुकुमार शास्त्री ने किया। समिति के गजेन्द्र चौबीसा ने बताया कि भगवान परशुराम की पुस्तक प. श्याम सुन्दर भट्ट ने लिखी है। कार्यक्रम में भंवर लाल शर्मा, अरूण जोशी, हेमशंकर दीक्षित, गोटूलाल जोशी, धुलचंद पालीवाल सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन यज्ञनारायण शर्मा ने तथा धन्यवाद पदम कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया।


