डॉ.अरुण कुमार,
सांसद, जहानाबाद.
विषय : जहानाबाद में बाबा ब्रहमेश्वर की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में
महोदय,
सोशल मीडिया पर आपके इफ्तार पार्टी की तस्वीरें देखकर अच्छा लगा कि आप सर्वधर्म में यकीन रखते हैं और समाज के सभी धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं. लेकिन इसके लिए आप अपनी जाति और धर्म का त्याग कर टोपी धारण कर ले, यह न्यायोचित नहीं.1 जून को किसानों के नेता ब्रहमेश्वर मुखिया की पांचवी पुण्यतिथि पर आपकी चुप्पी बहुत खली. आपको तो पता ही है कि कृषकों और समाज में बाबा ब्रह्मेश्वर की कितनी मान्यता है. लेकिन जहानाबाद का सांसद बाबा ब्रह्मेश्वर की पुण्यतिथि पर तुच्छ राजनीति के चक्कर में चुप्पी मार दे, ये चुभता है और हृदय तोड़ने वाली बात है. दूसरे नेताओं से आशा नहीं, लेकिन आपका यूँ मुंह फेर लेना अखरता है.
बहरहाल ये पत्र शिकायतें करने के लिए नहीं लिख रहा.पत्र का उद्देश्य किसान नेता ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की मूर्ति स्थापित करने से संबंधित है. ये बेहद दुःख का विषय है कि किसानों के मसीहा बाबा ब्रहमेश्वर की मूर्ति अबतक कहीं नहीं स्थापित हुई है. चुकी जहानाबाद भूमिपुत्रों की हृदयस्थली रही है. इसलिए कहीं हो या ना हो, यहाँ बाबा ब्रह्मेश्वर की भव्य मूर्ति जरुर स्थापित होनी चाहिये ताकि युगों-युगों तक इन्हें देखकर समाज प्रेरणा ले सके. आप जहानाबाद के सांसद हैं इसलिए आपसे गुजारिश है कि आप अपने सांसद कोष से नक्सलियों के काल और किसानों के हितैषी ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की आदमकद मूर्ति का निर्माण करा कर हमें कृतार्थ करें. आपके इस कार्य के लिए पूरा समाज आपका आभारी रहेगा. आपके उत्तर की प्रतीक्षा में.
सादर,
भूमंत्र




