जमेशदपुर.ब्रह्मऋषि विकास मंच के तत्वाधान में जमशेदपुर में 4जून को बैकुंठ शुक्ल और बाबा ब्रह्मेश्वर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण पत्र पर जहानाबाद के सांसद डॉ.अरुण कुमार का नाम प्रकाशित था.लेकिन वे नहीं आए.गौरतलब है कि ठीक उसी दिन वे इफ्तार पार्टी में व्यस्त थे.इसी पर सोशल मीडिया पर दुःख व्यक्त करते हुए एक सज्जन लिखते हैं – 
Sudhir Kumar Singh : माननीय सांसद जहानाबाद डॉक्टर अरुण कुमार को जमशेदपुर के कार्यक्रम में इनकी सहमति से मुख्य अतिथि बनाया गया यह माननीय इस पारिवारिक कार्यक्रम में नहीं आए जो बहुत ही दुखद है यह हमारे परिवार के नेता है इन्हे संसद में यह आवाज उठानी चाहिए अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला की मूर्ति बिहार विधानसभा भवन में कब लगेगी, शहीद का दर्जा कब मिलेगा.किसानों के मसीहा शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया को न्याय कब मिलेगा.परिवार से है तो परिवार की बात संसद में भी जानी चाहिए।
बहरहाल उनकी अनुपस्थिति में बाबा ब्रह्मेश्वर के पुत्र इंदुभूषण सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अपने विचारों को व्यक्त किया.इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया गया.मिला-जुलाकर कार्यक्रम सफल रहा.देखिए तस्वीर- 
Community Journalism With Courage