भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा ज़मीनी नेता हैं. केन्द्रीय मंत्री बनने के बावजूद वे अबतक जड़, जमीन और जनता से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि अपने क्षेत्र की जनता की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं. इसी की नयी मिसाल है आरती.
दरअसल आरती एक गरीब छात्रा है जो चाय का ठेला चलाकर बमुश्किल अपनी पढाई कर रही है. पढ़ाई के प्रति उसके इसी जूनून को देखते हुए मनोज सिन्हा ने उसे चालीस हजार की छात्रवृति देकर पढाई करने में मदद की. आरती के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए मनोज सिन्हा लिखते हैं –
“आरती एक परिश्रमी और मेधावी छात्रा है जो एक चाय का ठेला लगा कर अपना एवं अपने परिवार का खर्चा चलाती है ।इसी चाय के ठेले से वह अपने दो भाइयों को भी पढ़ाती है और खुद भी पढ़ाई करती है । आरती की पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत को देखते हुए उसे 40,000 रुपये की छात्रवृति उपलब्ध करवाई है ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सके । आज इस बच्ची की इच्छा के अनुरूप इसकी दुकान पर पहुँचा और उसे हौसले के साथ आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया ।”





