लखनऊ. शहीद कृष्णानंद राय की ह्त्या के आरोपी मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक हुआ है और बताया जा रहा है कि स्थिति गंभीर है. बाहुबली मुख्तार अंसारी यूपी के बांदा जेल में बंद है. ख़बरों के मुताबिक़ मुख्तार अंसारी की पत्नी को भी हार्ट अटैक पड़ा है. जेल में जब उसकी पत्नी उससे मिलने गई तो उसे अटैक आ गया, ये देखकर पत्नी को भी अटैक पड़ गया. दोनों को ही बांदा के जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया है.
छह महीने पहले ही मुख्तार को बांदा जेल में लाया गया था. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उन्हें पहले भर्ती कराया गया और हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के सीने में दर्द उठा था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अंसारी बीपी और शुगर के मरीज हैं. अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. (एजेंसी)




