चुनाव निपट चुके हैं और अब वक़्त एग्जिट पोल का है. तमाम एग्जिट पोल में भाजपा का वर्चस्व दिख रहा है. सर्वेक्षणों की माने तो उत्तरप्रदेश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है और अपने बलबूते पर सरकार भी बना सकती है.

बहरहाल ये तो बात हुई समग्र की. लेकिन यदि हम बात करे मोहम्मदाबाद सीट की तो वहां पर भाजपा प्रत्याशी अलका राय के जीतने की संभावना जताई गयी है.

उत्तरप्रदेश का प्रमुख चैनल APN NEWS के सर्वेक्षण में मोहम्मदाबाद से अलका राय को पहले नंबर पर दिखाया गया है जबकी दूसरे नंबर पर उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सिग्बतुल्लाह अंसारी को दिखाया गया है.

बहरहाल वास्तविक परिणाम तो कल आयेंगे और असली विजेता का पता भी तभी चलेगा. मगर इसमें कोई शक नहीं कि स्थानीय स्तर पर अलका राय को इस बार जबरदस्त समर्थन मिल रहा था.

ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com