#OperationAbhisar : कहते हैं न कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते. कम-से-कम ऑपरेशन का दावा तो नहीं ही करते हैं. एबीपी न्यूज़ के एंकर अभिसार शर्मा का कुछ ऐसा ही हाल है. अपना दामन साफ़ नहीं है और दूसरे के दामन को दागदार बताने चले हैं.लेकिन कहते हैं न कि झूठ के पैर नहीं होते और कितना भी छुपा लो सच सामने आ ही जाता है.

अभिसार शर्मा की काली करतूत का पर्दाफास आखिरकार हो ही गया. आईआरएस अफसर एसके श्रीवास्तव ने एक मीडिया वेबसाईट के संपादक से बातचीत करते हुए अभिसार शर्मा और उनकी पत्नी को को एनडीटीवी मनी लॉन्ड्रीग केस में पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया.

आईआरएस अफसर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कैसे एनडीटीवी को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने की वजह से अभिसार शर्मा और उनकी पत्नी को विदेश यात्रा की ट्रिप का पैकेज मिला. ये है अभिसार शर्मा की पीत पत्रकारिता का स्याह चेहरा.

लेकिन उससे भी खतरनाक बात ये है कि आईआरएस अफसर एसके श्रीवास्तव ने जब ये सच दुनिया के सामे ले कर आए तो अभिसार ने अपने मीडिया में होने का अनुचित फायदा उठाते हुए कई तरीके से एसके श्रीवास्तव पर दवाब बनाने और उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की. खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए लेख भी लिखा. बहरहाल देखिए अभिसार शर्मा की काली करतूत की कहानी आईआरएस अफसर एसके श्रीवास्तव की जुबानी.

ज़मीन से ज़मीन की बात 

 www.bhumantra.com