दिल्ली में आयोजित ओज फेस्टिवल में प्रमुख वक्ता के रूप में जहानाबाद के सांसद डॉ.अरुण कुमार भी भाग लेंगे. गौरतलब है आयुर्वेद और योग पर आधारित ओज फेस्टिवल का उदघटना केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे. यह दो दिवसीय फेस्टिवल 6 और 7 मई को दिल्ली में होगा. इसमें डॉ.अरुण कुमार आयुर्वेद और कृषि विषय पर अपनी बात रखेंगे. हॉल नंबर एक में 3 बजे से परिचर्चा का ये शेषण होगा. विशेष जानकारी और फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए आप www.ojafestival.com पर लॉग इन कर सकते हैं.



