न्यूज़ चैनलों के लिए बाबा राम-रहीम अब बलात्कारी बाबा-रहीम बन चुके हैं. सजा के बाद न्यूज़ चैनलों पर ताबड़तोड़ पैकेज चल रहे हैं और बताया जा रहा है कि राम-रहीम ने धर्म और अध्यात्म की आड़ में कितना घिनौना खेल – खेला. एबीपी न्यूज़ भी इसमें पीछे नहीं है. उसके एंकर अभिसार भी ज्ञान बांचने से पीछे नहीं हट रहे. लेकिन वे ये भूल जा रहे हैं कि थोड़े वक़्त पहले ही राम-रहीम की फिल्म और एमएसजी प्रोडक्ट को प्रोमोट करने में एबीपी न्यूज़ किस कदर बिछ गया था. एबीपी के न्यूज़रूम को राम-रहीम की तस्वीरों से पाट दिया गया था और आज बतकही करने वाले अभिसार शर्मा उस वक़्त न्यूज़रूम में राम-रहीम का इंटरव्यू ले रहे थे. राम-रहीम की अपराध की कहानी नयी नहीं है. मीडियावालों और पत्रकारों को भी पहले से पता है. निश्चित रूप से एबीपी और अभिसार शर्मा को भी जरुर पता होगा. लेकिन ऑपरेशन भूमिहार वाले अभिसार और एबीपी न्यूज़ ऑपरेशन राम-रहीम करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. जुटाते भी कैसे, यहाँ ऑपरेशन के लिए पैसे जो नहीं मिल रहे थे.इसलिए तो लोग कहते हैं #NewsDalalABP,

Community Journalism With Courage