NDTV की रिपोर्ट माने तो उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार यदि पूर्ण बहुमत से आती है तो वरिष्ठ नेता ‘मनोज सिन्हा’ भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं. एनडीटीवी का मानना है कि सरप्राइज चेहरे के तौर पर यदि बात आती है तो मनोज सिन्हा संभावित मुख्यमंत्री हो सकता है. वैसे पहला नाम उ.प्र. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का चल रहा है. एनडीटीवी अपनी रिपोर्ट में लिखता है –
अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी अक्सर बड़ी जिम्मेदारी के लिए नए चेहरे का चुनाव करते रहे हैं. इनके फैसलों से जनता अचंभे में पड़ती रही है. उदाहरण के लिए केशव प्रसाद मौर्य को यूपी प्रदेश का अध्यक्ष बनाना, पड़ोसी राज्य बिहार में नित्यानंद राय को और झारखंड में ताला मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष चुनना जैसे फैसले चौंकाने वाले हैं. ठीक इसी तरह यूपी के मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज सिन्हा चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी मनोज सिन्हा उस पूर्वांचल से आते हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे ज्यादा फोकस रहता है. पीएम बतौर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के काम की तारीफ भी कर चुके हैं.
हालांकि मनोज सिन्हा ने इससे इंकार करते हुए कहा कि मैं उप्र के मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं. मैं केंद्र में अपने काम से खुश हूं और प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारियां दी हैं, उसे ही अच्छे ढंग से निभाने का प्रयास कर रहा हूं.”




