उत्तरप्रदेश के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अलका राय ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंदी बसपा के सिबगतुल्लाह अंसारी को तकरीबन 30,000 वोटों से शिकस्त दी है. इस तरह से उन्होंने पूर्व में अपनी हार का हिसाब भी चुकता कर दिया और अपने पति कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी को बड़ी शिकस्त दी. भाजपा के लिए भी ये सीट बेहद अहम था. भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था और  उन्होंने इस इलाके में जबरदस्त प्रचार कार्य किया था.देखिये किसे कितना वोट मिला –

ज़मीन से ज़मीन की बात 
 www.bhumantra.com