उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री बने सूर्यप्रताप शाही,क्षेत्र के लोगों ने किया जोरदार स्वागत

0
820

भू-समाज के लिए एक अच्छी खबर है. योगी मंत्रिमडल में कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेने वाले सूर्यप्रताप शाही को कृषि मंत्री बनाया गया है. यह एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है. वैसे इसकी उम्मीद पहले से ही थी क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह में भी सूर्यप्रताप शाही चौथे नंबर पर शपथ लेने आये थे. इसलिए तय था कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण मंत्रालय ही मिलेगा.कामकाज सँभालते ही उन्होंने कहा कि किसानों का जीवन स्तर सुधारना वर्तमान सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है. शाही ने बुंदेलखंड में चल रही योजनाओं में खेत तालाब योजना, चेकडैम तथा सोलर पंप की भी गहन समीक्षा की. उन्होंने प्रधानमंत्री की विशेष योजना ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा’ पर तुरंत काम करने, ई-किसान मंडी योजना तथा मृदा परीक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उनके कृषि मंत्री बनने पर पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौर गयी और उनका भव्य स्वागत किया गया.

ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com