उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भले योगी आदित्यनाथ बन गए, लेकिन दुनिया जानती है कि आधिकारिक घोषणा से पहले इस रेस में सबसे आगे मनोज सिन्हा चल रहे थे.उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया था. विकिपीडिया ने तो बाकायदा मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम भी अपनी साईट पर दर्ज कर लिया था. आजतक, एबीपी न्यूज़, इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़ हर जगह सिन्हा को सिंहासन जैसे स्लग से धड़ल्ले से ख़बरें चलाई जा रही थी. सबने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उनको मान लिया था.लेकिन अंतिम वक़्त में पासा पलटा और एकाएक सबकुछ बदल गया. योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बन गए. 
लेकिन इस पूरे खेल को बदलने के लिए बहुत बड़ा चक्रव्यूह रचना पड़ा और इसमें मनोज सिन्हा को अभिमन्यु की तरह फंसाया गया. एक तरफ मनोज सिन्हा निहत्थे और अकेले तो दूसरी तरफ सारे महारथी अपने अस्त्र-शस्त्र और पूरी ताकत के साथ… दरअसल मनोज सिन्हा का ‘भूमिहार ब्राहमण’ होना बहुतों को खल रहा था और उनकी सोंच थी कि यदि मनोज सिन्हा मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो भू-समाज का पूरे देश में मनोबल इतना बढेगा कि वे राष्ट्रीय राजनीति में फिर से छा जायेंगे. ये डर केशव प्रसाद जैसे नेताओं को कुछ इस कदर सालता रहा कि उच्च रक्तचाप की शिकायत पर वे अस्पताल भी हो आये.उससे भी काम न बना तो केशव प्रसाद मौर्य ने चारो तरफ लॉबिंग की. आरएसएस में पहले से ही भू-विरोधी कुछ लोग मनोज सिन्हा की खिलाफत में बैठे ही थे.लेकिन उससे भी बात नहीं बनी तो योगी आदित्यनाथ, ओम माथुर, सुनील बंसल,केशव मौर्य आदि सब एकजुट हुए और अपनी पूरी ताकत झोंक दी और अंततः सफल हुए. लेकिन आप ही सोंचिये कि एक भूमिहार ब्राहमण को मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए कितनी जातियों को गठबंधन बनाना पड़ा.सोंचिये सशक्त कौन है?
ज़मीन से ज़मीन की बात
 www.bhumantra.com

3 COMMENTS

  1. Aur karo bjp ka support itihas gamah hai ki jab jab congress bihar and up me majboot hui hai tab tab bhumihar aur brahman ki political hissedari badhi hai jab bihar me congress majboot tha to hamdre number of mp are 12 to 15 in lok sabha aaj 4 hai aur bjp se sirf 2 hai up me hamara 3 hota tha jab congress up me majboot thi aaj kewal ek rah gaye hai bjp ke ajenda me bhumihar bilkul nahi hai????

  2. Hamme is bhul me kabhi nahi rahna chahiye ki bjp ke raj me hamare mla aur mp banenge wo bhi up me jaha hamari population up k population ki 1 percent bhi nahi hai,bihar k bhumihar bahul area se bhumihar ko mp mla ka ticket dene me katrane wali bjp per bhadosa karke humne ye kaise soch liya ki bjp bhumihar ko wo bhi up me cm banayegi kisi brahman ko cm to bjp ne banaya hi up aur uttarakhand me jabki swarno me sabse jyada population up aur uttrakhand me brahmano ki hai to hamne ye soch bhi kaise liya

Comments are closed.