भारत में पहले भू-आंदोलन के प्रणेता और किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के जन्मस्थली देवा को पर्यटनस्थली के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ये बाते आज कही।इस बाबत सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा –
आज पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक और निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित कर मरदह स्थित महाहर धाम व किसान नेता स्वामी सहजानंद की जन्म स्थली देवा के सुंदरीकरण व विकास की योजना बनायी गयी। जल्द से जल्द दोनो स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहा हूँ । इसके साथ ही ग़ाज़ीपुर लोकसभा में 10 कम्प्यूटर सेंटर खोले जायेंगे जिसके माध्यम से बच्चों , महिलाओं एवं बुज़ुर्गों को कम्प्यूटर सम्बंधित ट्रेनिंग नि:शुल्क उपलब्ध करवायी जायेगी । इस योजना का उदेश्य लोगों के बीच कम्प्यूटर व इंटरनेट ज्ञान को बढ़ावा देना है ।



