सेनारी नरसंहार मामले में आज न्यायालय का फैसला आने वाला है.पिछले महीने 27 अक्टूबर को आए फैसले में सिर्फ 15 लोग ही दोषी करार दिए गए थे और 23 लोगों को सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था. दोषी घोषित लोगों कि सजा पर आज न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा.
27 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर न्यायाधीश तृतीय रंजीत कुमार सिंह की अदालत ने 15 आरोपितों को दोषी करार दिया था. वहीं साक्ष्य के अभाव में 23 लोगों को रिहा किया गया था।
न्यायालय ने धारा 146, 302, 149, 307, 149, 3/4 एस एक्ट के तहत अभियुक्तों को दोषी करार दिया था और सजा सुनाने के लिए 15 नवम्बर की तिथि मुकर्रर की गयी थी.गौरतलब है कि सेनारी में ठीक सत्रह साल पहले 18 मार्च 1999 को बड़ी बेरहमी से 34 किसानों की हत्या गला रेत कर दी गयी थी.




