![]() |
| गिरिराज सिंह(दायें) पीएम मोदी से बतियाते – फ़ाइल तस्वीर |
गिरिराज सिंह बनेंगे उत्तरप्रदेश चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक : मोदी के प्रबल समर्थक और केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह उत्तरप्रदेश चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.अपनी खूबियों की वजह से उन्हें स्टार प्रचारक की भूमिका मिल सकती है.
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक़ उत्तरप्रदेश चुनाव चुकी भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा की तरह है, इसलिए भाजपा वहां अपना सबकुछ झोंक देना चाहती है. इसी क्रम में गिरिराज सिंह को भी चुनाव प्रचार में झोंका जा सकता है.
दरअसल उत्तरप्रदेश के संदर्भ में वे कई कसौटियों पर फिट भी बैठते हैं. एक तो वे मोदी के प्रबल समर्थक हैं और उनकी स्ट्रेटजी और प्लैनिंग को बखूबी समझते हैं.दूसरा कि उनकी छवि हमेशा से हिन्दुत्व के एजेंडे से मेल खाती है.पूर्व के उनके सारे बयान इसके उदाहरण है और जिसकी वजह से वे काफी विवादों में भी रहे और राष्ट्रीय मीडिया ने इस मुद्दे पर उनको निशाना भी बनाया.
गिरिराज सिंह का एक और प्लस पॉइंट उनका भूमिहार जाति से होना भी है क्योंकि सेंट्रल यूपी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भूमिहार मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है.ऐसे में इस समुदाय का वोट बैंक हासिल करने में वे तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं.
माहौल देखते हुए उत्तरप्रदेश में इस बार पूरी संभावना है कि इस बार राम का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ेगा और उस माहौल में गिरिराज मोदी के हनुमान बनकर विरोधियों की लंका में आग लगा सकते हैं. तो गिरिराज सिंह के जय श्रीराम का जयकारा लगाने का वक्त आ गया. तैयार हैं न आप. ये आपकी भी अग्निपरीक्षा है!



