उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस रहस्य पर से बस कुछ ही घंटों में पर्दा उठने वाला है. लेकिन इस पद के लिए सबसे सशक्त उम्मीदवार के रूप में मनोज सिन्हा का नाम आ रहा है. मीडिया की सुर्ख़ियों में वे हैं और चैनलों के हेडलाइन के तारे बने हुए हैं. हर चैनल और मीडिया संस्थान उनसे सवाल पूछ रहा है और उम्मीद कर रहा है कि वे कुछ संकेत दे. लेकिन वे अपना हर जवाब हमेशा की तरह संतुलित देते हैं और मुस्कुराकर निकल जाते हैं. लेकिन आज उनका शायराना अंदाज़ तब देखने को मिला जब हिंदी समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज़’ ने उनसे मुख्यमंत्री के मुद्दे पर सवाल पूछा. मनोज सिन्हा से जब एबीपी न्यूज़ से पूछा कि मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं तो उन्होंने शेर कहा, ”ख्वाहिशें बड़ी बेवफा होती हैं, पूरी होते ही बदल जाती हैं. मैं ऐसी कोई ख्वाहिश नहीं पालता हूं.”
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com


