उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में पहले कई नाम थे. लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, सारे नाम गुम होते चले गए और अब जो सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आये हैं वो हैं केन्द्रीय रेल और संचार मंत्री मनोज सिन्हा. उनका नाम गूगल में टॉप ट्रेंड कर रहा है और लगभग हरेक चैनल में उनके नाम की ही चर्चा हो रही है. कुछ वेबसाइटों ने तो उन्हें मुख्यमंत्री घोषित भी कर दिया है. आइये देखते है कि मीडिया में उनके बारे में क्या लिख-छप रहा है. 
पत्रिका : गोवा की तरह यूपी को भी मिलेगा इंजीनियर सीएम 
वाराणसी. गाजीपुर में बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा का नाम सीएम रेस में सबसे आगे हैं। मनोज सिन्हा के छात्र राजनीति से लेकर सांसद बनने का सफर भी बहुत खास है। मनोज सिन्हा अपने करीबी कृष्णानंद राय को राजनीति का कहकहरा भी सिखाया था और कृष्णानंद राय की हत्या के बाद चल रहे मुकदमे की पैरवी भी की है। बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल चुका है और मनोज सिन्हा को सीएम बनाया जाता है तो पूर्वांचल की लॉटरी लग सकती है। 
एबीपी न्यूज़ : यूपी के सीएम की रेस में मनोज सिन्हा सबसे आगे: सूत्र 
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से अगला मुख्यमंत्री मिल सकता है. एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजीपुर से सांसद और केंद्र में मंत्री मनोज सिन्हा सीएम की रेस में अब सबसे आगे हैं. मनोज सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह दोनों की पसंद हैं. 
हिंदुस्तान : गूगल ट्रेंड में यूपी के सीएम के लिए मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर
यूपी में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री को लेकर माथापच्ची जारी है। लेकिन गूगल ट्रेंड में मुख्यमंत्री की रेस में मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर है। टीवी पर अलग अलग सूत्रों के हवाले से चल रही खबरों में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को इस रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है। मीडिया के अनुसार, मनोज सिन्हा पर भारतीय जनता पार्टी दांव लगा सकती है। मनोज सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह की पसंद है। यूपी में जिस तरह का प्रचंड बहुमत मिला है उससे बीजेपी के ऊपर एक ऐसा चेहरा देने का दबाव है जो सत्ता को संगठन दोनों को भलीभांति संभाल सके। 
पत्रिका : मनोज सिन्हा का सीएम बनना लगभग तय, गाजीपुर में हुआ हवन-पूजन
राजनाथ सिंह के इनकार के बाद मनोज सिन्हा का नाम है रेस में सबसे आगे। गाजीपुर. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचण्ड बहुमत के बाद सीएम को लेकर जो नाम सबसे आगे चल रहा है वह है मनोज सिन्हा का। सिन्हा गाजीपुर के सांसद और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री हैं। राजनाथ सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपने नाम की चर्चा पर विराम लगा दिया है। इसके बाद रेस में सबसे आगे मनोज सिन्हा ही हैं। उनका सीएम बनना तकरीबन तय भी माना जा रहा है। उधर सियासी गलियारों में तो मनोज सिन्हा का सितारा बुलन्द है ही, कोई रह जाए और वह चूक न जाएं, इसके लिये उनके समर्थक भगवान से … 
One India : तय हो गया यूपी के CM का नाम, जानिए किसके नाम पर लगी मुहर!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत लेने के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री फाइनल करने की जद्दोजहद चल रही है। चुनाव के नतीजों के अगले दिन से ही यूपी में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए इस बात को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है, लेकिन तस्वीर अभी कुछ साफ नहीं हो पाई है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर ये आ रही है कि मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा के नाम पर पार्टी हाईकमान ने मुहर लगा दी है। 
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com