BHU MANTRA EXCLUSIVE : मनोज सिन्हा के नाम से केशव प्रसाद मौर्य का ब्लड प्रेशर हाई,अटेंशन के लिए अस्पताल तक पहुंचे

दृश्य 1 – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मनोज सिन्हा के नाम पर हाईकमान ने मुहर लगा दी. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया गया. 
दृश्य 2 – मीडिया में खबर लीक कर दी गयी.मनोज सिन्हा के नाम का डंका बजने लगा.चलने लगा, सिन्हा का सिंहासन. मंदिर दर्शन गए मनोज सिन्हा को मीडिया ने सीएम की तरह सलाम किया. बड़े-छोटे चैनल और अखबार सबने उन्हें मुख्यमंत्री मान लिया. 
दृश्य 3 – बीमारी के साथ ख़बरों में अचानक केशव प्रसाद मौर्य (प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा,उ.प्र.) की एंट्री. कहा गया कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया. ख़बरों और मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो चुके मौर्य की चैनल की सुर्ख़ियों में वापसी. 
दृश्य 4- केशव प्रसाद मौर्य को लेकर एनडीटीवी पर ताबड़तोड़ ख़बरें. मुख्यमंत्री की मांग को लेकर समर्थकों को दिखाए जाने का सिलसिला शुरू. लखनऊ से कमाल खान की रिपोर्टिंग. 
दृश्य 5 – सुबह तक ख़बरों की हेडलाइन, मनोज सिन्हा का कालभैरव दर्शन था. लेकिन अचानक ब्रेकिंग में खबर आयी कि अमित शाह से मिलने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य. चैनलों पर कोलाहल शुरू. पुराने सूत्र की जगह नए सूत्र ने ले ली. नयी हेडलाइन निर्मित होने लगी. 
दृश्य 6 – मौर्य के बाद ख़बरों में योगी आदित्यनाथ की एंट्री. ब्रेकिंग न्यूज़ चली – चार्टेड फ्लाईट करवा कर योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुलाया गया, विधायकों के बैठक के पहले दिल्ली में हो रही बैठक अहम्. 
दृश्य 7 – गुजरते वक़्त के साथ-साथ ख़बरों में योगी आदित्यनाथ, परिदृश्य से गायब होने लगे मनोज सिन्हा. सिन्हा का बयान कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं, मैंने सीएम पद के लिए कोई दावा पेश नहीं किया.पता नहीं मीडिया मेरा नाम क्यों उछाल रहा है. 
दृश्य 8 – दिल्ली की मीडिया और उनके सूत्र दिल्ली आये योगी के पीछे-पीछे लखनऊ तक पहुंचे. मनोज सिन्हा पूरी तरह से गायब. 
दृश्य 9 – विधायकों की बैठक स्थल वाली जगह पर मीडिया का जमावड़ा. सूत्रों के हवाले से खबरों की हेडलाइन बदली, योगी आदित्यनाथ सीएम की रेस में सबसे आगे. ज़ी न्यूज़ की एंकर रुबिका लियाकत की घोषणा, 99% तय हो गया कि योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे यूपी के सीएम. आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार. 
दृश्य 10 – चैनलों की हेडलाइन : योगी आदित्यनाथ होंगे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री. मिशन कम्प्लीट. मनोज सिन्हा के खिलाफ साज़िश कामयाब,शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे.गाजीपुर में सन्नाटा पसरा. 
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com