उत्तरप्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले की मझवा सीट पर दो भूमिहार आमने-सामने हैं. भाजपा इनमें किसे टिकट देगी और किसका टिकट कटेगा. ‘श्रेयांश सिंह’ का विश्लेषण 


मिर्ज़ापुर ज़िले की मझवा सीट हर बार की तरह इस बार भी भाजपा से भूमिहार कोटे में रहेगी। बीस हज़ार निर्णायक और वर्चस्वता वाली भूमिहार सीट पर इस बार भाजपा से टिकट के दो प्रबल दावेदार हैं और संयोग से दोनों भूमिहार समाज से ही हैं।

मिर्ज़ापुर ज़िले की मझवा सीट के दो प्रबल दावेदार :

लाल सिंह (सबसे दायें, चश्में में)
1-लाल सिंह : ये भाजपा के 2012 चुनाव के प्रत्याशी हैं। ये मिर्ज़ापुर ज़िले में काफी दबंग और बाहुबली छवि के नेता माने जाते हैं। पिछले बार चुनाव में 15 हज़ार वोट लाने में तब कामयाब हुए थे जब पूरे यूपी में सपा की लहर चल रही थी और लगभग हर जगह मुख्य मुकाबला सपा और बसपा के बीच था।

2- हरिमोहन सिंह : इस बार भाजपा से इनको टिकट मिलने के ज्यादा आसार बन रहे हैं। इनका परिचय –
 नाम – हरिमोहन सिंह उर्फ़ टप्पू बाबु , पिता – जय सिंह , ग्राम – कछुआड़ीह, पोस्ट -कछवा बाजार,  ज़िला – मिर्ज़ापुर,  पार्टी- भाजपा,  संपर्क सूत्र – ९४१५८१२०९५.

हरिमोहन सिंह जी मिर्ज़ापुर के कट्टर हिन्दुत्व छवि के नेता माने जाते हैं। बचपन से ही इनका जुड़ाव स्वयंसेवक संघ और हिन्दू परिषद् से रहा है। इसके अलावा ये भूमिहार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष और स्वामी सहजानंद विचार मंच के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। इन्हें जयप्रभा पुरुस्कार से उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
2002 में इन्हें मझवा से निर्दलीय चुनाव लार काफी संख्या में मत लाने का अनुभव भी हासिल है। इसके अलावा हरिमोहन सिंह बड़े कारोबारी भी हैं जो इनकी उम्मीदवारी के लिए शुभ संकेत है। इनकी कुछ कंपनियों के नाम-
1- हरि बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी , बनारस 2- हरि एसोसिएशन , मिर्ज़ापुर 3- मोहन इंटरप्रिजेज , वाराणसी 4- वाराणसी हिटर्स प्राइवेट लिमिटेड 5- रमा इंटरप्राइजेज

हरिमोहन सिंह जी की पकड़ मिर्ज़ापुर में भूमिहार समाज समेत तमाम हिन्दू समुदाय में अच्छी मानी जाती हैं। इन्हें पूरे भूमिहार समाज का शत- प्रतिशत समर्थन प्राप्त है ।

उम्मीद की जा रही है कि हरिमोहन सिंह मझवा विधानसभा के भावी विधायक बनेंगे और मिर्ज़ापुर ज़िले से एक मजबूत भूमिहार नेता के रूप में उभर कर सामने आएंगे।

श्रेयांश सिंह भूमिहार का विश्लेषण । @fb