किसी केंद्रीय मंत्री को ऐसे भोज खाते कभी देखा है?

ज़मीनी नेता चाहे किसी भी पद पर क्यों न चला जाए, अपनी ज़मीन नहीं छोड़ता. पद का अहम उसपर हावी नहीं होता. केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा ऐसे ही ज़मीनी नेता हैं. उनका ये स्वरूप एक बार फिर तब दिखाई दिया जब वे बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयन्ती के मौके पर अपने लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर में दिनभर रहे और कई कार्यक्रमों में शिरकत की. दिनभर कार्यक्रम के बाद आयोजित सहभोज कार्यक्रम में तब अदभूत दृश्य उत्पन्न हुआ जब वे भी दूसरे लोगों की तरह ज़मीन पर बैठ गए और भोज का आनंद लेने गए. वहां उपस्थित तमाम लोग उनकी इस सादगी को देखकर दंग रह गए. किसी केंद्रीय मंत्री को ऐसे भोज खाते देखना अपने आप अदभूत दृश्य तो है ही. वाकई में ऐसा कोई भूमिपुत्र ही कर सकता है. आप भी देखिये दो तस्वीरें –

ज़मीन पर बैठकर लोगों के साथ भोज खाते केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा –

manoj sinha

Community Journalism With Courage