english-pathra-zee-vidyanat

ज़माना सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया के ज़माने में अब ख़बरें दबाई नहीं जा सकती.इसका उदाहरण कुछ दिनों पहले तब दिखाई दिया जब नवादा के इंग्लिश पथरा की घटना को न्यूज़ चैनल और अखबार सिरे से पचा गए. लेकिन भूमिपुत्र जागे तो ट्विटर पर हंगामा मच गया और ट्विटर के टॉप ट्रेंड में नवादा दिखने लगा.

हैशटैग #NawadaJungleRaj उस दिन ट्विटर के टॉप 20 की सूची में शामिल हो गया जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है. ये तब हुआ जब मेंनस्ट्रीम मीडिया ने इंग्लिश पथरा की घटना की अनदेखी कर दी थी लेकिन उसके बावजूद #NawadaJungleRaj टॉप ट्रेंड में आ गया.

ये ट्विटर पर भूमिपुत्रों का जलवा था और उसके बाद ज़ी न्यूज़ समेत कई और मीडिया संस्थानों ने पूरी घटना का जायजा लिया और उसपर विस्तार से बाकायदा स्टोरी की.(ज़ी न्यूज़ की स्टोरी नीचे देख सकते हैं)

दरअसल इंग्लिश पथरा में सवर्णों पर अत्याचार हुआ था, इसलिए मेनस्ट्रीम मीडिया ने घटना से आँख मूँद ली. तब देश के जागरूक और निष्पक्ष नागरिकों ने सोशल मीडिया की बदौलत मुहिम छेडी और मुहिम सफल रही. भूमिपुत्र इसके लिए बधाई के पात्र हैं. उम्मीद करते हैं कि सोशल मीडिया पर ऐसी ही एकजुटता आप आगे भी दिखाते रहेंगे.

#NawadaJungleRaj के ट्वीट्स – https://twitter.com/hashtag/nawadajungleraj