पटना. श्रीकृष्ण जयंती पर पटना में आज चुनेंदा लोगों को सम्मानित किया जाएगा. श्रीकृष्ण सिंह की 129वीं जयंती पर आज 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि किसान सभा आईएमए हॉल में एक सम्मान समारोह आयोजित कर रही है.
इस सम्मान समारोह में देशभर के 15 चुनेंदा लोगों को सम्मानित किया जाएगा. सभा के संयोजक राजकुमार शर्मा हैं. सम्मानित होने वालों में श्रीश्री 1008 परम श्रद्धेय स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज, संप्रदा सिंह (उद्योगपति), हैदराबाद में परशुराम मंदिर के निर्माता राम गोपाल चौधरी, रामकुमारी देवी उर्फ किसान चाची, अविनाश सिंह, डॉ. सहजानंद आदि शामिल हैं।



