मोदी सरकार के एजेंडे में खादी को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री भी जी जान से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय डाक के सभी पोस्टमैन तथा मल्टी टास्किंग कर्मचारियों के लिए, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा डिजाइन किये हुए, खादी वस्त्रों से बनी हुयी वर्दी का शुभारंभ किया ।इससे खादी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार के नये अवसर भी बढ़ेंगे । इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और गिरिराज सिंह ने किया।




