![]() |
| लालू की वजह से नित्यानंद राय बने भाजपा अध्यक्ष |
राजनीति अजब-गजब है.यहाँ जो जितनी हांक सके,उसके लिए उतना अच्छा.आलम ये है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नवनिर्वाचित बिहार भाजपा प्रदेश नित्यानंद राय की नियुक्ति को भी अपने खाते में डालने के लिए दावा ठोक रहे हैं और इस संबंध में बड़ा दिलचस्प तर्क भी दिया है.
तेजस्वी ने अपने एक बयान पर व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि नित्यानन्द राय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने इसके लिए उन्हें लालू यादव को धन्यवाद देना चाहिए. लालू के सामाजिक न्याय की लड़ाई के कारण ही नित्यानंद और प्रेम कुमार जैसे लोगों को बीजेपी ने इस ओहदे तक पहुंचाने का काम किया है.
हालाँकि उनके इस बयान की प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पर भी दिलचस्प टिप्पणियाँ आयी. एक सज्जन लिखते हैं –
A R ANAND @anishkumar645 लेकिन सर आपको तो नीतीश बाबू का धन्यवाद करना चाहिये । उसके वजह से ही तो आप उप मुख्यमंत्री बने है.
Prashant kumar @Prashan87076118 2010 में 22 सीट आयी थी RJD की,,,नितीश जी के चेहरे के कारण ही ये बन पाए
वैसे तेजस्वी यादव ने सलाह देने के अंदाज़ में कहा कि नित्यानंद राय को पहले बीजेपी की बिहार चुनाव में हुई हार की समीक्षा करनी चाहिए और फिर पार्टी पर ध्यान देना चाहिए.वैसे उनके आने न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता. इसके पहले भी भाजपा में नन्द किशोर यादव और राम कृपाल यादव भी थे लेकिन उसका चुनावी समीकरण और उसके नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा.



